भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
प्रेम / अरविन्द श्रीवास्तव
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
1.
अच्छा लगा
प्रेम में पहाड़ बनना
और अच्छा लगा
उस पहाड़ का
प्रेम में
पिघल जाना ।
2.
प्रेम में पराजित हुआ
तो क्या हुआ ?
प्रेम के लिए
युद्ध तो लड़ा !