भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम / अरुण चन्द्र रॉय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

पृथ्वी
जैसे घूमती है
धुरी पर अपनी
तुम घूम रही हो
निरन्तर

चाँद जैसे
निहारता है पृथ्वी को
मैं, तुम्हें

मेरे लिए प्रेम
एक दिन का उत्सव नहीं  !