भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बनना होगा कृष्ण / रंजना जायसवाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

मैं
मुक्त
प्रगल्भ
निर्भय
पर असहाय
द्रोपदी की तरह।
लेकिन
मुझे ही बनना होगा कृष्ण
खुद अपनी रक्षा के लिए।