भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मत मारो कदंब की चोट / अंगिका लोकगीत

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

मत मारो कदंब की चोट रसिया फागुन में
फागुन में हो फागुन में
मत मारो कदंब की चोट रसिया फागुन में

एक ओर है ग्वाल सखा सब दूजी ओर घनश्याम
रसिया फागुन में
मत मारो कदंब की चोट रसिया फागुन में

दूजी ओर हैं राधा रानी मारत हैं नन्दलाल
रसिया फागुन में
मत मारो कदंब की चोट रसिया फागुन में