भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समानधर्मा / राग तेलंग

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाने-पहचाने
जब जान लिए जाएंगे

तब दिखाई देंगे सामने
अनजाने

वे भी आए होंगे
जाने-पहचाने रास्तों से होकर

दु:ख बँट जाएगा
मिलते ही

हो सकता है
साथ ही रो पड़ें
यक-ब-यक.