भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बरसों तक / मनोज छाबड़ा
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:58, 19 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज छाबड़ा |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> बरसों तक शीशे प…)
बरसों तक
शीशे पर बरसता रहा
आख़िरकार
थक-हार कर बैठ गया पत्थर
पराजित मित्र को
थका देखकर
शीशा-
टूटा
और
बिखर गया