Last modified on 20 दिसम्बर 2010, at 08:32

जिजीविषा सुईयाँ चुभो गयी / लाला जगदलपुरी

Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:32, 20 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लाला जगदलपुरी |संग्रह=मिमियाती ज़िन्दगी दहाड…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पीर हृदय की युवा हो गयी,
कोहरे में हर दिशा खो गयी।

ऐसी वायु चली मधुवंती,
संवेदनशीलता सो गयी।

चिथडों पर पैबंद टाँकते,
जिजीविषा सुईयां चुभो गयी।

शब्द ब्रम्ह की चाटुकारिता,
अर्थों की अर्थियाँ ढो गयी।

मान गये चुप्पी का लोहा,
मन को अपने में समो गयी।

गयी सुबह कुछ ऐसे लौटी,
सूरज की लुटिया डुबो गयी।