भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात गुज़री है यूँ चराग़ों की / कुमार अनिल

Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:04, 29 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>रात गुजरी है यूं चरागों की उम्र जैसे कटे अभागों की दुल्हने रोज …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात गुजरी है यूं चरागों की
उम्र जैसे कटे अभागों की

दुल्हने रोज जल रही हैं यहाँ
बात मत कीजिये सुहागों की

कोकिला फँस गयी कहाँ आकर
महफ़िलें हैं ये चंद कागों की

कोई कोशिश न खोलने की करे
गुत्थियाँ हैं ये कच्चे धागों की

सब थे मशगूल फूल चुनने में
गिनतियाँ कौन करता दागों की

क्या हुआ यह भरी बहारों में
रौनके लुट रही हैं बागों की

दूध मत बेसबब पिलाओ इन्हें
फितरतें हैं अजीब नागों की