Last modified on 2 जनवरी 2011, at 11:24

कोई ऐसा भी साल दे मौला / रविकांत अनमोल

Anmolsaab (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:24, 2 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविकांत अनमोल |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> कोई ताज़ा ख़…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोई ताज़ा ख़्याल दे मौला
दिल से ग़फ़्लत निकाल दे मौला

हर तरफ़ अम्न हो महब्बत हो
कोई ऐसा भी साल दे मौला

शुक्र दे सब्र दे सदाकत दे
चाहे रंजो-मलाल दे मौला

अम्न का रास्ता दिखे सब को
हाथ में वो मशाल दे मौला

उसका चेहरा नज़र में दे हर पल
हिज्र दे या विसाल दे मौला

सारी दुनिया मुझे लगे अपनी
ऐसे सांचे में ढाल दे मौला