Last modified on 9 जनवरी 2011, at 14:06

समय का संविधान / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:06, 9 जनवरी 2011 का अवतरण ("समय का संविधान / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वृत्त पर वृत्त
खींचता चला जा रहा है मनुष्य
और फँसता चला जा रहा है वह
सीधी लकीर की खोज में
समय का संविधान
कोई रास्ता नहीं देता
ज्यामितिक हो गया है मनुष्य
वृत्त में जीने के लिए
और वृत्त में मरने के लिए
सीधी लकीर में चलने के लिए

रचनाकाल: १३-१०-१९६५