भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंबर का छाया मेघालय / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:25, 20 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=खुली आँखें खुले डैने / …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंबर का छाया मेघालय
तड़-तड़-तड़-तड़
तड़का टूटा,
रोर-रोर ही
फूटा, फैला
चपला चौंकी-
फिर-फिर चौंकी,
बाहर आकर
चम-चम चमकी,
गदगद-गदगद
गिरा दौंगरा,
पानी-पानी हुआ धरातल,
कल-कल
छल-छल
लहरा आँचल।

रचनाकाल: १९-०९-१९९१