भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
चाहत ख़्वाबी / श्याम कश्यप बेचैन
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:13, 4 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम कश्यप बेचैन }} {{KKCatGhazal}} <poem> चाहत ख़्वाबी समझ…)
चाहत ख़्वाबी
समझ क़िताबी
काली बदली
रात नक़ाबी
चुभती ख़ुशबू
दर्द गुलाबी
ख़ालिस बातें
काम खि़ज़ाबी
इश्क़ करे क्या
जे़हन हिसाबी
तन सूफ़ी का
मन क़स्साबी