भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दो रोटी की खातिर / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान
Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:41, 25 फ़रवरी 2011 का अवतरण
दो रोटी की खातिर
दो रोटी की खातिर कैसे
कैसे किये करम,
टके टके पर बेचा
हमने अपना दील धरम।
मांगे आग नहीं दी हमने
कभी पडोसी को ,
पूडी पुआ खिलाया बैठा
घर मेें दोषी को।
बदले रोज मुखौटे झंूठी
खाई रोज कसम,
कोमल सम्बन्धों की धरती
पर बबूल बोया ,
स्वार्थ हुआ तो दुश्मन के भी
पैरों को धोया।
रोज रचे घर से बाहर तक
नये नये तिकडम,
साथी से ले कर्ज नहीं फिर
लौटाया उसको,
मांगे पर उल्टे ही डांटा
अबे दिया किसकेा।
मातु पिता से कुशल न पूछी
धोयी लाज शरम ,
टके टके पर बेचा हमने
अपना दीन धरम।