Last modified on 14 जून 2007, at 01:45

डायरी : मार्च'78 (जाल) / अरुण कमल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:45, 14 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः अरुण कमल Category:कविताएँ Category:अरुण कमल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ सरकार...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकारः अरुण कमल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


सरकारी रिपोर्ट थी...

गोली चलने से सिर्फ़ एक मौत,

वो भी हास्पिटल में

तीन दिन बाद,

पाँच हज़ार मुआवजा

भूल-चूक लेनी-देनी माफ़ !


कल रात मछुआरों ने डाला था जाल--

आज मछली नहीं, निकली तीन लाशें ।