Last modified on 5 मार्च 2011, at 16:55

संन्ध्या सुन्दरी / चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:55, 5 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= चन्द्रकुंवर बर्त्वाल }} {{KKCatKavita}} <poem> '''संन्ध्या सुन…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

संन्ध्या सुन्दरी
(संन्ध्या सुन्दरी का प्रकृति चित्रण)
तुम्हें जगह दे न सकी, नहीं रात के लिये
कुपित न होना पथिक, तुम कदाचित् इसीलिये।
घर बंद कर गयी यह कह वह सुन्दरी
हँस हँसी विमोहिनी, पथिक प्राण-हरिणी।
बजा ललित करधनी, चली गयी सुन्दरी
हँसी हँसी विमोहिनी, पथिक मनोन्मादिनी
छोड़ घर देश पर, एक निराधार को
और अन्धकार को, चली गयी सुन्दरी।
( संन्ध्या सुन्दरी कविता का अंश)