भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिम प्रात / चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:56, 5 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= चन्द्रकुंवर बर्त्वाल }} {{KKCatKavita}} <poem> '''हिम प्रात''' (प…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिम प्रात
(पर्वतीय जीवन की सृष्टि)
उठे जुगाली करते पशु,
उनके कंठों की
मंजु घंटियों से मुखरित
निर्जन- वनस्थली।
भोर हो गयी, उठे ग्वाले
मृदु-मुरली के स्वर
लगे गुंजाने फिर गिरि के पथ
निर्जन सुन्दर।
( हिम प्रात कविता का अंश)