भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हम कला के पारखी / मोहन आलोक
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:00, 6 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मोहन आलोक |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> शिल्प पूजते हैं श…)
शिल्प पूजते हैं
शिल्प में ढली
सर्जना पूजते हैं,
हम कला के पारखी
पत्थर कब पूजते हैं ?
सत्य पूजते हैं
हम मनुष्य की साधना पूजते हैं
सत्य को साकार करती हुई
उसकी कल्पना पूजते हैं ।
हम कला के पारखी
पत्थर कब पूजते हैं ?
अनुवाद : नीरज दइया