भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फिर से / अरुण कमल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:12, 14 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः अरुण कमल Category:कविताएँ Category:अरुण कमल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ धीरे ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकारः अरुण कमल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


धीरे धीरे उतरी है बाढ़

फिर उभरी आ रही हैं मेड़ें

खुले आ रहे हैं खेत घर द्वार

फिर से मसूड़ों में उग रही है दाँत की पाँत ।


दह गए थे धान के खेत

घरों में भरा था बाढ़ का पानी

यहाँ से वहाँ तक बस बची थी पाँक


पता नहीं कौन-सी कोख में

बचा हुआ जीवन

फिर से फेंकता है कंछा

फिर से अपनी ज़मीन पर लौट रहे हैं लोग-बाग

लौट रहे हैं पशु-पक्षी

लौट रहा है सूर्य

लौटा आ रहा है सारा संसार

इस प्रलय के बाद ।