Last modified on 10 मार्च 2011, at 12:05

विनयावली / तुलसीदास / पृष्ठ 25

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:05, 10 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=व…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पद 241 से 250 तक

245)

मेहि मूढ़ मन बहुत बिगोयो।
याके लिये सुनहु करूनामय, मैं जग जनमि-जनमि दुख रोयो।।
सीतल, मधुर, पियूष सहज सुख निकटहि रहत दूरि जनु खोयो।
बहु भाँतिन स्त्रम करत मोहबस,बृथहि मंदमति बारि बिलोयो।।
करम-कीच जिय जानि, सानिचित, चाहत कुटिल मलहि मल धोयो।
तृषावंत सुरसरि बिहाय सठ फिरि-फिरि बिकल अकास निचोयो।।
तुलसिदास प्रभु! कृपा करहु अब, मैं निज दोष कछू नहिं गोयो।
डासत ही बीति गयी निसा सब, कहहूँ न नाथ! नींद भरि सोयो।।