भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उजियारा भटक रहा / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:26, 10 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान |संग्रह=तपती रेती प…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उजियारा भटक रहा

जहाँ गया वहीं मिले
बहके उपदेश
उजियारा भटक रहा
अपने ही देश
प्रतिभाएँ मोल बिकीं
कौड़ी की तीन,
आँखों पर दौलत के
चश्में रंगीन
गंगा तक श्याम हुई
बदला परिवेश
झूठों को मानपत्र
सच्चों की जाँच
नियमों को निगल गयी
रिश्वत की आँच
वादे परिवर्तन के
थोथे निर्देश
यहाँ वहाँ घूम रहे
बादल मुँहजोर
प्यास लिये गाँव चले
शहरों की ओर
चन्दन की पाटी पर
दहके सन्देश
उजियारा भटक रहा
अपने ही देश