Last modified on 14 मार्च 2011, at 08:51

हिम्मतें टुकड़ा-टुकड़ा / चंद्र रेखा ढडवाल

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:51, 14 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंद्र रेखा ढडवाल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ऐसा नहीं है …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐसा नहीं है
कि उस औरत ने
हिम्मत नहीं दिखाई
बहुत-बहुत सह कर
बहुत-बहुत दिनों के अंतराल पर
कभी-कभार
अलग-अलग
और टुकड़ा-टुकड़ा
उसकी हिम्मतें पर
मर-खप गई