भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भोपालःशोकगीत 1984 - वृक्षों का प्रार्थना गीतः1 / राजेश जोशी

Kavita Kosh से
Hemendrakumarrai (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 20:41, 16 जून 2007 का अवतरण (New page: '''वृक्षों का प्रार्थना गीत : एक'''<br><br> मत छुओ, हमें मत छुओ बसंत।<br> अब नहीं हो स...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वृक्षों का प्रार्थना गीत : एक

मत छुओ, हमें मत छुओ बसंत।
अब नहीं हो सकता
छुपम छुपैया का खेल।

तुम छुओ और हम उड़ जायें
अंतरिक्ष में
लुक जायें किसी नक्षत्र, किसी ग्रह, उपग्रह
या तारे की आड़ में

हमें डस लिया है एक बिषैली रात ने
मत छुओ, हमें मत छुओ बसंत!