Last modified on 1 अप्रैल 2011, at 22:44

चौदहवीं रात के इस चाँद तले/ गुलज़ार

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 1 अप्रैल 2011 का अवतरण

चौदहवीं रात के इस चाँद तले
सुरमई रात में साहिल के करीब
दुधिया जोड़े में आ जाये जो तू
ईसा के हाथ से गिर जाये सलीब
बुद्ध का ध्यान चटख जाये ,कसम से
तुझ को बर्दाश्त न कर पाए खुदा भी

दुधिया जोड़े में आ जाये जो तू
चौदहवीं रात के इस चाँद तले !