भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाथ निरंजन आरती साजै / गोरखनाथ

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:03, 3 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोरखनाथ |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> नाथ निरंजन आ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

                  नाथ निरंजन आरती साजै |
                  गुरु के सबदूं झालरि बाजे ||
 
अनहद नाद गगन में गाजै, परम जोति तहाँ आप विराजै |
दीपक जोति अषडत बाती, परम जोति जगै दिन राती |
सकल भवन उजियारा होई, देव निरंजन और न कोई |
अनत कला जाकै पार न पावै, संष मृदंग धुनि बैनि बजावै |
स्वाति बूँद लै कलस बन्दाऊँ, निरति सुरति लै पहुप चढाऊँ |
निज तत नांव अमूरति मूरति, सब देवां सिरि उद्बुदी सूरति |
आदिनाथ नाती मछ्न्द्र ना पूता, आरती करै गोरष ओधूता |