भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कर कानन कुंडल मोरपखा / रसखान

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:04, 18 अप्रैल 2011 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कर कानन कुंडल मोरपखा उर पै बनमाल बिराजती है

मुरली कर में अधरा मुस्कानी तरंग महाछबि छाजती है

रसखानी लखै तन पीतपटा सत दामिनी कि दुति लाजती है

वह बाँसुरी की धुनी कानि परे कुलकानी हियो तजि भाजती है