भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
वो हमसे अनजान रहे / विज्ञान व्रत
Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:39, 23 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem> वो हमसे अनजान रह…)
वो हमसे अनजान रहे
जिनकी हम पहचान रहे
वो मेरा अरमान रहे
मेरी ये पहचान रहे
दोनों की पहचान रहे
ऐसा कुछ दरम्यान रहे
दुनिया तब तक दाना थी
जब तक हम नादान रहे
दोनों चुप थे यानी वो
दोनों एक जुबान रहे