Last modified on 2 मई 2011, at 20:46

रावण ओर मंदोदरी / तुलसीदास/ पृष्ठ 1

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:46, 2 मई 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रावण ओर मंदोदरी

( छंद संख्या 17 से 18 )

(17)

कनकगिरिसृंग चढ़ि देखि मर्कटकटकु,
 बदत मंदोदरी परम भीता।

सहसभुज-मत्तगजराज-रनकेसरी,
 परसुधर गर्बु जेहि देखि बीता।।

दास तुलसी समरसूर कोसलधनी,
 ख्याल हीं बालि बलसालि जीता।

रे कंत! त्ृान गहि ‘सरन श्रीरामु’ कहि,
अजहूँ एहि भाँतिल ै सौंपु सीता।17।

(18)

रे नीचु! मरीचु बिचलाइ, हति ताड़का,
भंजि सिवचापु सुखु सबहि दीन्हों ।

सहज दसचारि खल सहित खर-दूषनहिं,
 पैठै जमधाम, तैं तउ न चीन्ह्यों।।

मैं जो कहौं, कंत! स्ुनु मंतु भगवंतसो,
 बिमुख ह्वै बालि फलु कौन लीन्ह्यो।

बीस भुज, दस सीस खीस गए तबहिं जब,
ईसके ईससों बैरू कीन्ह्यो।18।