Last modified on 14 मई 2011, at 23:15

उन्होंने : दो / आसावरी काकड़े

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:15, 14 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=आसावरी काकड़े |संग्रह= }} Category:मराठी भाषा <poem> उ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: आसावरी काकड़े  » उन्होंने : दो

उन्होंने
मंदिर बनाकर
प्राणभृत्
अनन्त आकाश को
दीवारों में
सीमित किया
शायद इसलिए कि
नजर ना फट जाए
संपूर्ण आकाश को
ताकते ताकते

फिर उसमें
एक-दो झरोखे
भी बनाए
ताकि
आकाश के
कैद होने का
एहसास बना रहे
और
अनन्तता का
आवाहन
खुला रहे !