भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुर्गा हुआ हलाल / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:03, 21 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान }} {{KKCatNavgeet}} <poem> '''मुर्गा …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुर्गा हुआ हलाल

आँखों में चिंता के काँटे
कब तक बोयें हम

तीन कनौजी तेरह चूल्हे
बापपूत में बैर
जिनको दूध पिलाया वो ही
काट रह हैं पैर
आखिर ऐसे ठंडे रिश्ते
कब तक ढोयें हम

बोटी बोटी नुची देह की
बची न तन पर खाल
स्वाद दूसरो को देने में
मुर्गा हुआ हलाल
ऐसे बेदर्दी पर कब तक
नैन भिगोयें हम

मुँह पर खुशहाली की बातें
बाँसेां उछले दाम
नोन तेल लकडी गरीब का
जीना किये हराम
आसमान के नीचे आखिर
कब तक सोयें हम।