भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार का रंग / नचिकेता

Kavita Kosh से
Krishna nand krishna (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 16:55, 27 जून 2007 का अवतरण (New page: '''प्यार का रंग''' दुनिया बदली मगर प्यार का रंग न बदला अब भी खिले फूल के अन्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्यार का रंग

दुनिया बदली मगर प्यार का रंग न बदला

अब भी खिले फूल के अन्दर खुशबू होती है गहरी पीड़ा में अक्सर हाँ आँखें रोती हैं कविता बदली, पर लय-छंद-प्रसंग नहीं बदला

वर्षा होती आसमान में बादल घिरने पर पात बिखर जाते हैं जब भी आता है पतझर पर पेड़ों से पत्तों का आसंग नहीं बदला

हरदम भरने को उड़ान तत्पर रहती पाँखें मौसम आने पर फूलों से लदती हैं शाख़ें बदली हवा सुबह होने का ढंग नहीं बदला