भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुनर्गठन / माया मृग

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:39, 31 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माया मृग |संग्रह=...कि जीवन ठहर न जाए / माया मृग }} {{KKC…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सन्दर्भों से कटा हुआ
एक नितांत फीका स्वाद
जीभ पर।
नथुनों में चढ़ती
रेतीली गंध,
और किरचते कणों में
मेरा-तुम्हारा-हमारा
वर्तमान खोजते हुए
एक उकताहट है !
एक अस्वस्ति भरी
उकताहट
संबंधों का पुनर्गठन
एक यातना है,
सिर्फ एक यातना
तनी हुई रस्सी की मानिंद।
कुछ तुमसे,
कुछ मुझसे
खिंची हुई रस्सी !