Last modified on 29 जून 2007, at 11:39

शरीर से ज्यादा / भगवत रावत

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:39, 29 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भगवत रावत |संग्रह=दी हुई दुनिया / भगवत रावत }} शरीर से ज़...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


शरीर से ज़्यादा

वह एक आकृति थी

उसे छूना

कुछ रेखाओं को अनुभव करना होता

उँगलियों के पोरों पर


छूते ही

वह हिल उठती

और जाते ही

जैसे कोई

निकलकर...चला...जाता दूर...।