भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

टल गया एक महाभारत / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 12 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=बेहतर दुनिया के…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गुरू ने कटवा लिया शिष्य का अँगूठा
भाई ने भाई को निष्कासित कर दिया
एक असहाय नारी नंगी कर दी गई
महारथियों के बीच

नहीं उठाया अर्जुन ने गाण्डीव
नहीं दिया कृष्ण ने युद्ध-मंत्र

एक महाभारत ट्ल गया
टल गया एक महाभारत ।