भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होली(मुक्तक)/रमा द्विवेदी

Kavita Kosh से
Ramadwivedi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:27, 17 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=रमा द्विवेदी }} <poem> 1- इठलाती-इतराती सी होली है आई …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


1- इठलाती-इतराती सी होली है आई यारो,
रूठों को मनाने को होली है आई यारो,
सपने बिखर गए हैं जिन सूनी आँखों के,
सपनों में रंग भरने होली है आई यारो।

2- किसने कहा,क्या कहा सब भूल जाओ यारो,
होली के रंगों में सब डूब जाओ यारो,
इक बार प्रेम रंग में डूबकर तो देखो,
सब दूरियां मिटेंगी बस खिलखिलाओ यारो।

3 - होली के रंगों में हो इतनी मिठास यारो,
रोते को हँसा दे इतनी हो खास यारो,
सबको समान समझें होली तभी मनेगी,
धरा भी गा उठेगी अंबर गुलाल यारो।