भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बदला अपना लाल / अवनीश सिंह चौहान

Kavita Kosh से
Abnish (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:01, 12 अगस्त 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश सिंह चौहान |संग्रह= }} <poem> पल-पल शीशा हाथ में …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पल-पल शीशा
हाथ में कंघी
काढ़े अपने बाल
बोलो साधो
ऐसे कैसे
बदला अपना लाल!

कब जगना
कब उसका सोना
पकड़ बैठता
छत का कोना

संकेतों में
पूछा करता
जाने किसका हाल!

कभी भाँग-सी
खाए रहता
कुछ पूछो तो
कुछ है कहता

सीधी-सादी
पगडंडी पर
डगमग उसकी चाल!

तकली में अब
लगी रुई है
चलती जाती
समय सुई है

एक लड़ी भी
बनी सही ना
बीत गया है साल!