भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ भी तय नहीं है / श्रीरंग

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:08, 30 अगस्त 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीरंग |संग्रह= नुक्कड़ से नोमपेन्ह }} {{KKCatNavgeet}} <poem> …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ भी तो तय नहीं है
कब होगा कहाँ क्या
धूप निकलेगी
या होगी बरसात
कैसे बदलेगी हवा ....

पड़ेगा कहाँ सूखा
आयेगी कहाँ बाढ़
कुछ भी तो तय नहीं है .....

तबाही होगी कितनी
मरेंगे कितने
दानों के लिए कितने भटकेंगे
सिर छुपाने के लिए
कुछ भी तो तय नहीं है
बाहों में काली पट्टियां बांधे लोग
कब पाला बदल कर लेंगे
उनके पीछे चलती हुई इस भीड़ का
कल होगा क्या
कुछ भी तय नहीं है
ये हैं विरोध के लिए विरोध
या कुछ और
बदल भी जाये ‘आदमी’ तो
क्या कुछ बदलेगा ....।