भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़िन्दगी का भला करेगा क्या / रोशन लाल 'रौशन'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:40, 7 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोशन लाल 'रौशन' |संग्रह=समय संवाद करना चाहता है / …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़िन्दगी का भला करेगा क्या
वो जो ज़िन्दा नहीं मरेगा क्या

चाहे सावन हो चाहे भादो हो
कोई चिकना घड़ा भरेगा क्या

अपनी फुन्सी को जो कहे फोड़ा
अपने भाई का दुख हरेगा क्या

कौर जनमुख से छीनकर खाए
पेट उसका कभी भरेगा क्या

जिसका बारूद पर भरोसा है
वो भला शब्द से डरेगा क्या

जो समझता है सब उसी का है
धैर्य क्षण भर कहीं धरेगा क्या