Last modified on 8 सितम्बर 2011, at 17:02

आप क्या कहते है / हरीश बी० शर्मा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:02, 8 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश बी० शर्मा |संग्रह=फिर मैं फिर से फिर कर आता /…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


लकड़ियों की चटख के साथ
जलती है होलिका, बचता है प्रहलाद
उन्मादित जनादेश का जोर
बहुमत का शोर
विभीषण की जय
टूटता है विश्वास
चलती है व्यवस्था
न्याय का सिद्धांत
होलिका और विभिषण
पैदा होते रहे हैं
पैदा होते रहते हैं
कुछ इसे अनिति
कुछ राजनिति कहते हैं।