भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
टाँग कटाई / रोशन लाल 'रौशन'
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:12, 8 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोशन लाल 'रौशन' |संग्रह=समय संवाद करना चाहता है / …)
टाँग कटाई
मंज़िल पाई
बाँधी टाई
अक़्ल न आई
पक्के दुश्मन
भाई-भाई
स्वाद कसैला
नाम मिठाई
सुविधाओं की
चिट्ठी आई
करवट-करवट
गहरी खाई
रोज़ हज़ामत
नेता नाई
पीछे दलदल
आगे काई
पेट भर जब
रिश्वत खाई
मूल्य समय के
नान खटाई
वर्जित इच्छा
नाक कटाई
झूठ ख़रीदे
हर सच्चाई