भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सवाल / रेखा चमोली
Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:58, 16 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा चमोली |संग्रह= }} <Poem> खूब अच्छी खिली धूप में ब…)
खूब अच्छी खिली धूप में
बर्फ से भरा-पूरा
हिमालय
चमक रहा है
खुश है बर्फ
धूप से पिघल कर
निकल पड़ेगी
एक अज्ञात यात्रा पर
हिमालय! सच सच बताना
तुम्हें धूप पसंद है ?