भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खिड़कियों की साजिशों से / अशोक अंजुम

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:30, 25 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक अंजुम |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem> खिड़...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खिड़कियों की साजिशों से कुछ हवा की ढील से
झोपड़ी जल ही न जाए देखना कन्दील से

एक छोटा ही सही पर घाव देकर मर गई
यूँ वो चिड़िया अन्त तक लड़ती रही उस चील से

तू कचहरी की तरफ चल तो दिया पर सोच ले
फाँस गर निकली तेरी निकलेगी प्यारे कील से