भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाँदनी / राधेश्याम बन्धु

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:12, 27 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राधेश्याम बन्धु |संग्रह=नवगीत अर...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यातना यह
औपिछवाड़े बेला संग
बतियाती चांदनी
रिश्तों की उलझन को
सुलझाती चांदनी

चाहो तो बाँहों को
हथकड़ी बना लेना
मौन के कपोलों पर
संधि -पत्र लिख देना

एकाकी जीना क्या
समझती चांदनी

यादों के जूड़े में
मौलश्री टांक दो
मिलनों के गजरे में
सपनो को बांध लो

महुआ तन छेड़-छाड़
इठलाती चांदनी

यादों की निशिगंधा
रात -रात जागती
मिलनों की एक रात
पूनम से मांगती
गंधों की पाती नित
लिखवाती चांदनी