भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिलता नहीं / पद्मजा शर्मा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:08, 18 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मजा शर्मा |संग्रह=सदी के पार / पद...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जो खाता है
उसका पेट फूल रहा है
जो उगाता है
उसका पेट पीठ से मिल रहा है
जो खाता है
वह बातें बनाता है
जो उगाता है
वह बस उगाने में ही लगा रह जाता है
जो खाता है
वह उगाता नहीं
जो उगाता है
उसको भर पेट मिलता नहीं।