Last modified on 26 नवम्बर 2011, at 14:43

रास्ते के सपनों में / नंदकिशोर आचार्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:43, 26 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रास्ता प्रतीक्षा में है
        उन पाँवों की
यात्रा जो उसे कर दें

पाँव ही नहीं भटकते
              रास्ता पाने
रास्ते के सपनों में भी
              आते हैं पाँव ।

16 मार्च 2010