भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आशा / रामनरेश त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:10, 8 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन है आशा और मरण निराशा
यह आशा की जगत में विचित्र परिभाषा है।
आशा-वश भक्ति भाव ध्यान जप योग व्रत
आशा-वश जग की समस्त अभिलाषा है॥
आशा-वश घोर अपमान सहके भी नर
बोलता विहँस के सुधा सी मृदु भाषा है।
आशा-वश जो हैं वे हैं जग के तमाशा
आशा जिनको नहीं है उन्हें जग ही तमाशा है॥