भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मातृ-भूमि की जय / रामनरेश त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:23, 9 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐ मातृभूमि! तेरी जय हो सदा विजय हो।
प्रत्येक भक्त तेरा सुख-शांति-कांतिमय हो॥

अज्ञान की निशा में, दुख से भरी दिशा में।
संसार के हृदय में तेरी प्रभा उदय हो॥

तेरा प्रकोप सारे जग का महाप्रलय हो।
तेरी प्रसन्नता ही आनंद का विषय हो॥

वह भक्ति दे कि सुख में तुझको कभी न भूलें।
वह शक्ति दे कि दुख में कायर न यह हृदय हो॥