भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सागर-चित्र / अज्ञेय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:07, 17 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सुनहरे शैवाल / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूने उदधि की लहर
धीर बधिर :
सूने क्षितिज का आत्मलीन आलोक
अधूरा, धूसर, अन्धा :

टकराहट चट्टानों पर
थोथे थप्पड़ की
जल के :

उड़े झाग की चिनियाहट
गालों पर,
आँखों में किरकिरी रेत :

अर्थहीन मँडराते कई क्रौंच
हकलाते-से जब-तब कराहते हलके ।

        यह क्षण : यह चित्र
        दरिद्र ?
       अ-मूल ? अमोल ?
       विलीयमान ? चिर ?