भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम-कविता / नंदकिशोर आचार्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:19, 23 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोई शब्द विलोम नहीं होता
                 किसी शब्द का
वह अपना आप होता है
जब तक बलात् तुम उसे
दूसरे से भिड़ाओ नहीं

कविता भिड़ाती नहीं
साथ-साथ करती है
              शब्दों को
—उन को भी
विलोम कह देते हैं जिन को—
हो सकें सम्पन्नतर दोनों
                    परस्पर

हर कविता
—इस लिए बस—
प्रेम-कविता है ।

23 अप्रैल 2010