भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इन्सान में हैवान यहाँ भी है वहाँ भी / निदा फ़ाज़ली

Kavita Kosh से
Prabhat.gbpec (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:01, 19 जनवरी 2012 का अवतरण (uploaded by Prabhat)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इन्सान में हैवान

यहाँ भी है वहाँ भी

अल्लाह निगहबान

यहाँ भी है वहाँ भी |


खूँख्वार दरिंदों के

फ़क़त नाम अलग हैं

शहरों में बयाबान

यहाँ भी है वहाँ भी |


रहमान की कुदरत हो

या भगवान की मूरत

हर खेल का मैदान

यहाँ भी है वहाँ भी |


हिन्दू भी मज़े में है

मुसलमाँ भी मज़े में

इन्सान परेशान

यहाँ भी है वहाँ भी |


उठता है दिलो-जाँ से

धुआँ दोनों तरफ़ ही

ये 'मीर' का दीवान

यहाँ भी है वहाँ भी |