भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम बसाया बस रहा, नगर डगर में प्रेम / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:48, 23 जनवरी 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


प्रेम बसाया बस रहा, नगर डगर में प्रेम,
तन मन में, बन में बसा, नर में घर में प्रेम।
नर में घर में प्रेम, प्रेम है प्यारे हर में,
कृष्ण नाम में प्रेम, प्रेम है सीतावर में।
जल में थल में प्रेम है, प्रेम जहां नहीं नेम,
शिवदीन नेममय प्रेम है, प्रेम प्रेममय प्रेम।
                        राम गुण गायरे।।